नई दिल्ली, मई 18 -- सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को प्रत्येक जिले में वृद्धाश्रम स्थापित करने और उनका रखरखाव करने का निर्देश देने का अनुरोध करने वाले याचिकाकर्ता से सोमवार को कहा कि वह अपनी शिकायत के साथ पटना हाईकोर्ट का रुख करे। मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) सूर्यकांत और न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची की पीठ ने कहा कि इस मामले पर विचार करने के लिए संबंधित अधिकार क्षेत्र वाला हाईकोर्ट ही सर्वोत्तम संस्था होगा। याचिकाकर्ता के वकील ने शीर्ष अदालत में लंबित एक याचिका का हवाला दिया, जिसमें देशभर में बुनियादी स्वास्थ्य सुविधाओं से लैस वृद्धाश्रम स्थापित करने का अनुरोध किया गया है। याचिका में आरोप लगाया गया था कि बिहार के कुछ वृद्धाश्रम बंद किए जा रहे हैं और उनमें रहने वाले लोगों को अन्य स्थानों पर स्थानांतरित किया जा रहा है। पीठ ने कहा कि याचिका में द...