बागपत, अप्रैल 8 -- बड़ौत। जिले के बेसहारा और उपेक्षित बुजुर्गों को सम्मानजनक जीवन देने की दिशा में एक अहम पहल की गई है। बागपत के सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान ने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर जनपद में एक आधुनिक वृद्धाश्रम स्थापित करने के लिए भूमि आवंटित करने और आवश्यक प्रस्ताव तैयार करने की मांग की है। अनुरोध किया कि उपयुक्त स्थान पर भूमि चिन्हित कर उसे आरक्षित किया जाए और भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय की योजनाओं के तहत एक ठोस प्रस्ताव तैयार कर केंद्र सरकार को भेजा जाए, ताकि इस योजना को शीघ्र अमल में लाया जा सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.