कौशाम्बी, दिसम्बर 8 -- मुख्य विकास अधिकारी विनोद राम त्रिपाठी सोमवार को ओसा में संचालित वृद्धाश्रम पहुंचे। वहां पर उन्होंने ठंड से बचाव के लिए सभी वृद्धजनों को गर्म वस्त्रों का वितरण किया। इस दौरान वृद्धाश्रम प्रबंधक आलोक राय को निर्देशित किया कि वृद्धजनों को किसी भी प्रकार की समस्या न होने पाए। वृद्धाश्रम पहुंचने के बाद उन्होंने सबसे पहले बुजुर्गों का हाल-चाल जाना। एक-एक वृद्धजन से खान-पान, दवाओं आदि के बार में जानकारी लिया। इस दौरान उन्होंने आश्रम में रह रहें वृ़द्धजनों से ठंड से बचाव एवं स्वास्थ्य शिविर के बारे में जानकारी प्राप्त किया। जिस पर वृद्धजनों द्वारा बताया गया कि शीतलहर के दृष्टिगत वृद्धाश्रम में अलाव की पर्याप्त व्यवस्था उपलब्ध रहती है एवं समय से नाश्ता व भोजन आदि भी उपलब्ध कराया जाता है तथा प्रत्येक मंगलवार को सीएमएस एवं उन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.