बदायूं, जनवरी 6 -- बिल्सी। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह की जयंती पर सोमवार को भाजपा नेत्री ममता शाक्य ने बांस बरौलिया के वृद्धाश्रम में रह रहे बुजुर्गों को मिठाई व बिस्कुट वितरित किए। साथ ही उन्होंने बुजुर्गों का हाल जाना। उन्होंने कहा कि कल्याण सिंह का जीवन समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के कल्याण के लिए समर्पित रहा। उनकी जयंती पर वृद्धजनों की सेवा कर उनके आदर्शों को स्मरण करना सच्ची श्रद्धांजलि है। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने भी कल्याण सिंह के योगदान को याद करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इस मौके पर मुकेश चंद्र मौर्य, रामेश्वर शाक्य, ओमवीर सिंह, गोपाल शाक्य आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.