लखीमपुरखीरी, मार्च 3 -- होली के पावन पर्व पर जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल ने प्रशासनिक टीम के माध्यम से वृद्धाश्रम में गुजिया, मिष्ठान और फल पहुंचाकर बुजुर्गों के साथ त्योहार की खुशियां साझा कीं। तहसीलदार मुकेश कुमार के नेतृत्व में भेजी गई टीम ने डीएम की शुभकामनाओं के संदेश के साथ बुजुर्गों में मिठाइयों और फलों का वितरण किया। टीम ने डीएम का संदेश भी पढ़कर बुजुर्गों तक पहुंचाया, जिससे बुजुर्गों के दिलों में अपनत्व और स्नेह की गर्माहट महसूस हुई। होली के पावन अवसर पर वृद्धजनों को प्रेषित शुभकामनाओं में कहा कि होली का त्योहार केवल रंगों का नहीं, बल्कि स्नेह, अपनत्व और सम्मान का भी पर्व है। आप हमारे अपने हैं और प्रशासन हमेशा आपके साथ खड़ा है। आपकी खुशियों, स्वास्थ्य और सुरक्षित जीवन की कामना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। डीएम ने बुजुर्गों को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.