प्रतापगढ़ - कुंडा, जनवरी 1 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। नववर्ष के पहले दिन वृद्धाश्रम के बुजुर्ग अपने बीच समाज कल्याण विभाग के अफसरों और एलायंस क्लब के पदाधिकारियों को पाकर चहक उठे। सबसे बुजुर्ग 106 वर्षीय जयराम ने अपने गीतों से मनोरंजन किया। नववर्ष पर गुरुवार को महुली स्थित वृद्धाश्रम में समाज कल्याण विभाग की ओर से कार्यक्रम हुआ। मुख्य अतिथि जिला समाज कल्याण अधिकारी नागेंद्र कुमार मौर्य ने बुजुर्गों को उपहार भेंट कर उन्हें नववर्ष की बधाई दी। एलायंस क्लब के इंटरनेशनल डायरेक्टर रोशनलाल उमरवैश्य ने बुजुर्गों को पुष्पगुच्छ देकर नववर्ष की शुभकामनाएं दी। समाज कल्याण विभाग के विवेक श्रीवास्तव ने बुजुर्गों को गर्म कपड़े दिए। आभार अंबिका प्रसाद ने जताया। कार्यक्रम में लेखाकार मुन्नीलाल राना, यशवंत सिंह सहायक बचत अधिकारी, अजीत सिंह, पुष्कर सिंह, सुरेश ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.