बाराबंकी, फरवरी 24 -- बाराबंकी। सीजेएम सुधा सिंह, सिविल जज सीनियर डिवीजन शिवानी रावत और न्यायिक मजिस्ट्रेट सोनम शर्मा ने आश्रय गृहों की निगरानी के लिए वृद्धाश्रम एवं राजकीय सम्प्रेक्षण गृह (किशोरी) का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान वृद्धाश्रम में रह रहे वरिष्ठजनों से संवाद किया और उनके भोजन, स्वास्थ्य, आवास एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने वृद्धजनों को मिल रही चिकित्सीय सुविधाओं एवं उनके मनोरंजन के साधनों का भी अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने आश्रम प्रबंधन को निर्देशित किया कि वृद्धजनों के प्रति संवेदनशीलता एवं सम्मान का भाव रखा जाए तथा उनके स्वास्थ्य की नियमित जांच सुनिश्चित की जाए। इस मौके पर कई वृद्धजनों के पेंशन इत्यादि न मिलने की बात संज्ञान में लाई गई, जिस पर सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने ऐसे सभी वृद्धजन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.