पूर्णिया, अप्रैल 6 -- पूर्णिया, कार्यालय प्रतिनिधि।जिला विधिक सेवा प्राधिकार पूर्णिया द्वारा रविवार को वृद्धाश्रम पूर्णिया में विधिक जागरूकता सह निरीक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष कन्हैयाजी चौधरी के निर्देशानुसार आयोजित हुआ। कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकार सचिव सुनील कुमार, जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग के सहायक निदेशक अमरेश कुमार एवं वृद्धाश्रम की अधीक्षिका ममता कुमारी मौजूद रहीं। इस दौरान नालसा (वरिष्ठ नागरिकों के लिए विधिक सेवाएं) योजना 2016 के तहत वृद्धजनों के अधिकारों, कल्याण एवं सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करने पर विस्तार से चर्चा की गई। जागरूकता कार्यक्रम में सचिव ने बताया कि वृद्धजन निःशुल्क विधिक सहायता प्राप्त कर सकते हैं और लोक अदालत के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.