वृद्धावस्था में आर्थिक सुरक्षा के लिए पुरानी पेंशन आवश्यक : शैलेश
आजमगढ़, जुलाई 21 -- आजमगढ़, संवाददाता। गांधी गुरुकुल इंटर कालेज भंवरनाथ में माध्यमिक शिक्षक संघ की जिला कार्यकारिणी एवं संरक्षक मंडल की बैठक हुई। इस दौरान संगठन की नीतियों पर चर्चा की गई। इसके साथ ही 28 जुलाई को होने वाले धरना-प्रदर्शन को लेकर रणनीति तय की गई। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश मंत्री शैलेश राय और जिलाध्यक्ष साकेत चतुर्वेदी ने सरकार से शिक्षकों एवं कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना तत्काल लागू करने की मांग की। उन्होंने कहा कि वृद्धावस्था में आर्थिक सुरक्षा के लिए पुरानी पेंशन आवश्यक है। नेताओं ने बताया कि संगठन की ओर से 28 जुलाई को 21 सूत्रीय मांगों के समर्थन में डीआईओएस कार्यालय में धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। मंडलीय मंत्री ओमप्रकाश मिश्र और जिलामंत्री भूपेश कुमार सिंह ने कहा कि जिलेभर में सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.