वृद्धावस्था पेंशन लाभार्थियों का सत्यापन पूरा, 2120 मिले मृतक
लखीमपुरखीरी, जून 8 -- लखीमपुर। नए वित्तीय वर्ष में पेंशन की पहली किस्त देने से पहले सरकार लाभार्थियों का सत्यापन कराती है। वार्षिक सत्यापन के बाद पात्र लाभार्थियों को पेंशन दी जाती है। वहीं मृतक व अपात्रों के नाम पात्रता सूची से हटाए जा रहे हैं। जून के अंत या जुलाई के पहले सप्ताह में पेंशन मिल सकती है। समाजकल्याण विभाग से जिले के 81650 बुजुर्गों को पेंशन दी जाती है। पेंशन की धनराशि तीन-तीन महीने की एक साथ खाते में भेजी जाती है। नए वित्तीय वर्ष में पहली किस्त भेजने से पहले सत्यापन कराया जाता है। जिला समाजकल्याण अधिकारी वंदना सिंह ने बताया कि शहरी क्षेत्र के लाभार्थियों का सत्यापन एसडीएम स्तर से कराया जाता है वहीं ग्रामीण क्षेत्र के लाभार्थियों का सत्यापन बीडीओ के माध्यम से सचिवों से कराया जाता है। यह भी पढ़ें- वृद्धावस्था पेंशन लाभार्थियों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.