देहरादून, अप्रैल 24 -- विकासनगर। जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने वृद्धावस्था पेंशन में हो रहे फर्जीवाड़े को लेकर प्रदेश सरकार से सख्त कार्रवाई की मांग की है। पत्रकारों से वार्ता करते हुए उन्होंने कहा कि देहरादून जनपद के एक गांव में हाल ही में फर्जी तरीके से अधिक उम्र दर्शाकर पेंशन लेने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है, उसी तर्ज पर पूरे प्रदेश में सघन अभियान चलाया जाना चाहिए। नेगी ने कहा कि इस तरह के मामलों में केवल लाभार्थियों पर ही नहीं, बल्कि संस्तुति करने वाले जनप्रतिनिधियों के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया जाए। साथ ही फर्जी दस्तावेजों के आधार पर ली गई पेंशन की रिकवरी भी दोनों पक्षों से की जानी चाहिए। उन्होंने मांग की कि ऐसे जनप्रतिनिधियों पर भविष्य में चुनाव लड़ने पर स्थायी रोक लगाई जाए।उ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.