वृद्धावस्था पेंशन के लिए अब राशन कार्ड, वोटर आईडी भी चलेगा
फर्रुखाबाद कन्नौज, मई 26 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। वृद्धावस्था पेंशन योजना में आवेदन करने वाले नगरीय क्षेत्र के बुजुर्गो के लिए अच्छी खबर है। अब आयु प्रमाण पत्र के लिए सिर्फ हाईस्कूल का शैक्षिक प्रमाण पत्र या परिवार रजिस्टर ही जरूरत नहीं होगा। इसमें पांच दस्तावेजों को मान्यता दी गयी है। इसमें राशन कार्ड और वोटर आईडी भी शामिल है। जनपद में 54 हजार से अधिक वृद्धावस्था पेंशन के लाभार्थी हैं। सैकड़ों लाभार्थियों के आवेदन लंबित भी हैं। मगर वृद्धावस्था पेंशन में जो पहले हाईस्कूल मार्कशीट का नया पेंच फंसा था उससे बुजुर्गो के सामने दिक्कतें थीं। क्योंकि अधिकतर बुजुर्गों के पास हाईस्कूल मार्कशीट उपलब्ध नहीं थी। ऐसे में शासन ने बुजुर्गो को राहत देने के लिए रास्ता निकाल लिया है। नगरीय क्षेत्र में शैक्षिक प्रमाण पत्र के साथ पांच अन्य दस्तावेज भी मान्य ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.