आरा, अप्रैल 12 -- पुस्तक एम्ब्रेसिंग एजिंग : ए पॉजिटिव पर्सपेक्टिव का हुआ विमोचन मनोविज्ञान की पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो लतिका वर्मा ने लिखी है किताब आरा, निज प्रतिनिधि। वृद्धावस्था जीवन का स्वाभाविक और महत्वपूर्ण चरण है, जिसे अक्सर लोग नकारात्मक दृष्टि से देखते हैं, जबकि यह अनुभव, आत्मचिंतन और संतोष का समय होता है। इसी सोच को केंद्र में रखकर वीर कुंवर सिंह विवि की मनोविज्ञान विभाग की पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो लतिका वर्मा ने पुस्तक एम्ब्रेसिंग एजिंग : ए पॉजिटिव पर्सपेक्टिव (बुढ़ापे को अपनाना: एक सकारात्मक दृष्टिकोण) लिखी है। उनकी पुस्तक का विमोचन वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. शैलेन्द्र कुमार चतुर्वेदी ने किया। इस अवसर पर कुलपति प्रो शैलेन्द्र कुमार चतुर्वेदी ने कहा कि यह पुस्तक वरिष्ठ नागरिकों के लिए बेहद उपयोगी साबित होगी। उन्...