धनबाद, अप्रैल 28 -- सबलपुर स्थित ओल्ड ऐज होम में सोमवार को एक भावुक कर देने वाला और प्रेरणादायक नजारा देखने को मिला। जहां अक्सर बेटे अपने मां-बाप को छोड़कर चले जाते हैं, वहीं आज एक पुत्र और पुत्री अपनी मां को वापस घर ले जाने के लिए आश्रम पहुंचे। सबलपुर के इस ओल्ड ऐज होम में सोमवार का दिन खास बन गया, जब मैमुन खातून को उनके बेटे और बेटी अपने घर ले जाने के लिए आश्रम पहुंचे। यह दृश्य वहां रह रहे अन्य बुजुर्गों के लिए भी भावुक कर देने वाला था। आश्रम में रहने वाले बुजुर्गों ने कहा कि काश उनके बच्चे भी उन्हें इसी तरह वापस घर ले जाते। यह भी पढ़ें- वृद्धों की सेवा ही ईश्वर की सच्ची आराधना होती है इस घटना ने सभी के दिलों को छू लिया।आश्रम के अध्यक्ष नौशाद गद्दी ने मैमुन खातून और उनके परिजनों का शॉल ओढ़ाकर और गुलाब का फूल देकर स्वागत किया। उन्होंने क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.