वृद्धाआश्रम में विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव को मिली खामियां
फर्रुखाबाद कन्नौज, जून 30 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव बिंदिया भटनागर ने मंगलवार को सिरोली के वृद्धाआश्रम का निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय अधीक्षक ने बताया कि आश्रम में 70 वृद्धजन पंजीकृत है लेकिन मौके पर 55 महिला, पुरुष वृद्धजन पाये गये। आश्रम में स्थित कमरों के निरीक्षण में पाया गया कि इसमें रह रहे वृद्धजनो के कमरोंे की खिड़कियों में पूरे पल्ले नहीं लगे हैं । बिस्तर बहुत पास पास हैं। गद्दे और चादर की गुणवत्ता अच्छी नहीं पायी गयी। निरीक्षण के समय वृद्धजनो ने बीमार होने की भी बात कही। आंखों से देखने में असुविधा भी बतायी। इसके लिए वृद्धजनो की उचित देखभाल के निर्देश दिये गये। आंख और हड्डी रोग विशेषज्ञ से शिविर लगाकर चश्मे वितरित करने के भी निर्देश दिये गये। सचिव ने राशन भंडारण कक्ष का भी निरीक्षण किया। यहां पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.