शामली, मई 7 -- शामली। जिले में वृद्धावस्था, विधवा और दिव्यांग पेंशन के कुल 76हजार 792 लाभार्थी पंजिकृत है, जिनका सत्यापन के लिए बीडीओ और नगर पंचायत व नगरपालिका के ईओ को भेज दिए गए है। सत्यापन प्रक्रिया शुरू हो गई है। अब सत्यापन के बाद ही सभी लाभार्थीयों को पेंशन का लाभ मिलेगा। जिले में वृद्धावस्था, विधवा और दिव्यांग पेंशन धारकों के सत्यापन प्रक्रिया शुरू हो गई। यह सत्यापन पात्र और अपात्र लाभार्थियों की जांच के लिए किया जा रहा है। जिससे कि केवल पात्र लाभार्थियों को ही लाभ दिया जा सकें। सत्यापन प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही लाभार्थियों को पेशन की किस्त जारी की जाएगी। बता दे कि जिले में वृद्धा पेशन के 42 हजार 417, विधवा पेंशन के 25हजार 403 और दिव्यांग पेशनधारी 8हजार 972 पंजिकृत है। शासनादेश के अनुसार इन सभी पेंशन लाभार्थियों का सत्यापन किया ...