वृद्धा, दिव्यांग और विधवा पेंशन बढ़ाने की मांग, उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन
रामगढ़, मई 18 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि। झारखंड सरकार की ओर से वृद्धा, दिव्यांग और विधवा पेंशन योजना के तहत लाभुकों को प्रति माह दी जा रही 1000 रुपये की सहायता राशि को बढ़ाकर 2500 रुपये करने की मांग को लेकर सोमवार को पेंशनधारियों ने उपायुक्त रामगढ़ को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि वर्तमान महंगाई के दौर में 1000 रुपये की राशि जीवन-यापन के लिए पर्याप्त नहीं है। इस राशि से दवा, घरेलू खर्च और बच्चों की शिक्षा जैसी आवश्यक जरूरतें पूरी करना मुश्किल हो रहा है। ज्ञापन में पेंशनधारियों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की ओर से संचालित पेंशन योजना की सराहना करते हुए कहा कि सरकार लगातार जरूरतमंदों के हित में कार्य कर रही है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि जिस प्रकार मंईयां सम्मान योजना के तहत 18 से 50 वर्ष की महिलाओं को प्रति माह 2500 रुपये दिए जा रहे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.