दरभंगा, मार्च 16 -- लहेरियासराय। मुख्यमंत्री वृद्धजन आश्रय स्थल योजना का क्रियान्वयन अब नगर विकास एवं आवास विभाग की जगह समाज कल्याण विभाग करेगा। दरअसल नगर निगम के अधिकारियों की उदासीनता के कारण दरभंगा में मुख्यमंत्री वृद्धजन आश्रय स्थल योजना की शुरुआत भी नहीं की जा सकी है। कई शहरों में मुख्यमंत्री वृद्धजन आश्रय स्थल योजना शुरू भी की गयी तो उन आश्रय स्थलों में लाभार्थी नहीं के बराबर हैं। बता दें कि नगर विकास एवं आवास विभाग को जिला मुख्यालय में वृद्धजनों के आश्रय के लिए सौ बेड (50-50 की दो यूनिट) तथा सभी जिला मुख्यालयों के अतिरिक्त अनुमंडलों में 50 बेड (एक यूनिट) अर्थात कुल 6950 आवासन क्षमता वाले (139 यूनिट) आश्रय स्थल का संचालन करना है। इसके लिए प्रति यूनिट (50 बेड) अनावर्ती मद में 42.97 लाख (प्रत्येक पांच वर्ष के लिए) तथा आवर्ती मद में 63...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.