वृद्धजनों को बताया उनके अधिकार और महत्व
जौनपुर, जून 16 -- जौनपुर, संवाददाता। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जौनपुर के तत्वावधान में सोमवार को शाहगंज तहसील सभागार में विधिक साक्षरता जागरूकता सेमिनार का आयोजन हुआ। जनपद न्यायाधीश, अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुशील कुमार शशि के निर्देशन में आयोजित सेमिनार में वृद्धजनों को उनके अधिकार और महत्व के बारे में जानकारी दी गई। अध्यक्षता सिविल जज सीनियर डिवीजन तथा प्राधिकरण के सचिव सुशील कुमार सिंह ने की। उन्होंने वृद्धों के महत्व और उनको प्राप्त अधिकारों का विवेचन करते बताया कि उन्हें विधान और संविधान में हर जगह वरीयता दी गई है। अटल और इंदिरा पेंशन योजना, रेल यात्रा में दी जाने वाली छूट और सुविधाएं, भरण पोषण के अधिकार, दवा चिकित्सा में उन्हें प्राप्त अधिकार के बारे में जानकारी दी। यह भी पढ़ें- वृद्धजनों को उनके अधिकारों और कानून की दी गई ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.