शाहजहांपुर, जून 1 -- शाहजहांपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से बनतारा स्थित वृद्धाश्रम में वृद्धजनों के अधिकार विषय पर विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। शिविर की अध्यक्षता जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव अपेक्षा सिंह ने की। उन्होंने वरिष्ठ नागरिकों को संबोधित करते हुए कहा कि वृद्धजन समाज की धरोहर हैं और उनका सम्मान, सुरक्षा व देखभाल सुनिश्चित करना सभी की जिम्मेदारी है। शिविर में माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों का भरण-पोषण तथा कल्याण अधिनियम 2007 के प्रावधानों की जानकारी दी गई। बताया गया कि यदि संतान या संपत्ति का उत्तराधिकारी वृद्धजनों की देखभाल नहीं करता या प्रताड़ित करता है तो वरिष्ठ नागरिक कानून के तहत भरण-पोषण भत्ते की मांग कर सकते हैं। यह भी पढ़ें- वृद्धजनों के अधिकारों पर विधिक जागरूकता शिविर सचिव ने वृद्धजनों क...