वृद्धजनों के अधिकारों पर विधिक जागरूकता शिविर
शाहजहांपुर, जून 1 -- शाहजहांपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में बनतारा स्थित वृद्धाश्रम में वृद्धजनों के अधिकार विषय पर विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। अध्यक्षता सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अपेक्षा सिंह ने की।अपेक्षा सिंह ने वरिष्ठ नागरिकों एवं उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि वृद्धजन समाज की अमूल्य धरोहर हैं। उनका सम्मान, सुरक्षा और देखभाल सुनिश्चित करना समाज का नैतिक एवं कानूनी दायित्व है। आश्रम की सचिव विमला ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। संचालन वरिष्ठ लिपिक मो. अफजल ने किया। पीएलवी राकेश राठौर, केयरटेकर अंजलि व अन्य थीं। यह भी पढ़ें- कानूनी अधिकारों की दी जानकारी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.