फतेहपुर, जून 21 -- फतेहपुर। इंडियन रेडक्रास सोसाइटी के चेयरमैन डा.अनुराग श्रीवास्तव द्वारा मवईया स्थित वृद्धाश्रम पहुंचकर बुजुर्गों की आरती उतारने के साथ ही उनका तिलक का आशीष लिया गया। सम्मान कार्यक्रम के तहत उन्होंने बुजुर्गों पर पुष्प वर्षा करने के साथ ही उन्हे स्वल्पाहार भी कराया, साथ ही निराश्रित बुजुर्गों को हमेशा साथ खड़े रहने का आश्वासन दिया। वहीं बुजुर्गों ने नम आंखो से उन्हे आशीष दिया। इस मौके पर उमेश श्रीवास्तव, अशोक यादव आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- अंतरराष्ट्रीय फादर्स डे के पर कार्यक्रम आयोजित

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...