अररिया, मार्च 7 -- अररिया, संवाददाता शनिवार को जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग अररिया के सहायक निदेशक दिलीप कुमार ने अररिया सदर व फारबिसगंज बुनियाद केंद्र में कॉमन सर्विस सेंटर का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर सहायक निदेशक दिलीप कुमार ने बताया कि बुनियाद केंद्र में सीएससी की शुरुआत होने से अब लाभार्थियों को आधार से संबंधित सेवाएँ तथा अन्य ऑनलाइन सेवाएँ प्राप्त करने के लिए अलग-अलग कार्यालयों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। अब आधार अपडेट, विभिन्न ऑनलाइन आवेदन एवं अन्य डिजिटल सेवाएं बुनियाद केंद्र परिसर में ही उपलब्ध हो सकेंगी, जिससे वृद्धजन, दिव्यांगजन एवं अन्य लाभार्थियों को काफी सुविधा मिलेगी। बुनियाद केंद्र फारबिसगंज में आयोजित उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान जिला प्रबंधक सक्षम नवीन कुमार नवीन ने भी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि बुनियाद केंद्र मे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.