खगडि़या, मार्च 16 -- खगड़िया, नगर संवाददाता। जिला राष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक संघ के खगड़िया इकाई की रविवार को जिलाध्यक्ष अशोक कुमार चौरसिया के अध्यक्षता में बैठक की गई। बैठक के दौरान संघ ने केन्द्र एवं बिहार सरकार से मांग किया कि एक देश एक संविधान के तहत वृद्ध, दिव्यांग, विधवाना को पूरे देश में एक समान अधिकतम पेंशन की राशि दी जाए। वहीं रेल भाड़ा में बंद रियायत शीघ्र लागू की जाए। सभी थाना में वरिष्ठ नागरिक सेल का गठन करें। अस्पताल, बैंक में वरिष्ठ नागरिकों को विशेष सुविधा दी जाए। वहीं जिले में वृद्धाश्रम की व्यवस्था की जाए। जबकि आर्थिक रूप से कमजोर वरिष्ठ लोगों के लिए नि:शुल्क तीर्थाटन की व्यवस्था की जाए। इन सभी मांगों से विधायक व सांसदों को भी अवगत कराए जाने का निर्णय लिया गया। मौके पर जिला महासचिव निलेश चौधरी, सचिव उमेश चौरसिया,भरत, विलाश सिंह...