बलिया, जून 22 -- पूर, हिन्दुस्तान संवााद। वृत्तिकुटी आश्रम के संत प्रवर तथा जंगली बाबा इंटर कॉलेज, गड़वार के संस्थापक सदस्य आचार्य स्वतंत्र देव जी के बड़े भाई संत प्रवर योगेंद्र देव जी महाराज (जोगीराज बाबा) का सोमवार को स्वर वेद महामंदिर (वाराणसी) में निधन हो गया। इसकी सूचना मिलते ही उनके भक्तों, अनुयायियों के साथ ही संत समाज में शोक छा गया। जोगीराज बाबा अपने सरल स्वभाव, आध्यात्मिक चिंतन, सेवा भावना एवं संत परंपरा के प्रति समर्पण के लिए श्रद्धालुओं के बीच विशेष सम्मान रखते थे। उनके सान्निध्य में अनेक भक्तों ने आध्यात्मिक मार्गदर्शन प्राप्त किया। आश्रम से मिली जानकारी के अनुसार योगेंद्र देव का अंतिम संस्कार 23 जून को वाराणसी में होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...