आगरा, मार्च 12 -- साहित्य संगीत संगम की ओर से वरिष्ठ साहित्यकार विजया तिवारी के जीवन और साहित्य पर केंद्रित वृत्त चित्र बृज विभूति विजया तिवारी का लोकार्पण संजय प्लेस स्थित यूथ हॉस्टल में किया गया। शुरुआत पूजा तोमर ने सरस्वती वंदना से की। मुख्य अतिथि शिक्षाविद् महेश शर्मा रहे। अध्यक्षता करते हुए वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. राजेंद्र मिलन ने कहा विजया तिवारी का जीवन साहित्य और आध्यात्मिकता का अद्भुत समन्वय है। सरलता और सहजता उनके साहित्य में स्पष्ट नजर आती है। आराधना भजन प्रस्तुति में प्रो. आन्शवना सक्सेना ने श्री कृष्ण गोविंद हरे मुरारी, वंदना ने लोकगीत मैया तेरे लाला ने माटी खाई, डॉ. अमिता त्रिपाठी ने होली प्रस्तुति, पप्पू खान और राज मैसी ने संगत की। वृत्त चित्र में स्वर देने वाली पूजा सक्सेना, पूजा तोमर, सुशील सरित, प्रो. आन्शवना सक्सेना और बि...