बिजनौर, मार्च 9 -- चांदपुर। शकुंतला महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के अंतर्गत सात दिवसीय विशेष शिविर में दूसरे दिन रविवार को प्राचार्य डॉ. एचजी पाठक के दिशा-निर्देश में पर्यावरण स्वच्छता और सौर ऊर्जा का प्रयोग एक कार्यक्रम के रूप मे मनाया गया। प्राचार्य ने कहा कि वृक्ष हमें शुद्ध वायु देते हैं। हमारा जीवन ही वायु पर ही आधारित है इसलिए हमें वृक्षों की सुरक्षा और संरक्षण करना चाहिए। कहा कि जो स्वेच्छा से देश को समर्पित हैं वही देश को आगे बढ़ाने का कार्य करते हैं। उनके पास एक निश्चित लक्ष्य होता है। जो समाज सुधार की भावना से कार्य करते हैं वह लोगों को प्रेरित करके समाज में जागृति फैलाने का कार्य करते हैं। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. मनोज कुमार ने पर्यावरण स्वच्छता एवं सौर ऊर्जा के प्रयोग के महत्व को बताया। इस मौके पर रूपाली, शगुन, पल्लवी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.