बुलंदशहर, जून 6 -- पहासू स्थित त्रिवेणी चीनी मिल में पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में सैकड़ों छायादार पौधे लगाए गए। मिल परिसर में बनी सड़कों के दोनों ओर अर्जुन,नीम,फाइकस,सहजन,आंवला,बकेन आदि कई प्रजातियों के पौधे लगाए गए। इस मौके पर आयोजित गोष्ठी में हुई वाद -विवाद प्रतियोगिता में बताया कि वृक्ष हमारे जीवन चक्र के अभिन्न अंग हैं।वृक्षों के अंधाधुंध कटान के कारण ही हमें ग्लोबल वार्मिंग जैसी विभीषिका को झेलना पड़ रहा है।इस अवसर पर यूनिट हैड प्रदीप खंडेलवाल,एच आर हैड जेपी श्रीवास्तव, सोमेश पांडेय,अनुज सिन्हा, शैलेश शर्मा, सोमेश अवस्थी,रामजीत सिंह सहित काफी संख्या में फैक्ट्री स्टाफ मौजूद रहा। यह भी पढ़ें- वृक्ष हमारे जीवन चक्र के अभिन्न अंग: प्रदीप यह भी पढ़ें- विश्व पर्यावरण दिवस पर उद्यान महाविद्यालय, खूंटपानी में किसान जागरूकता एवं प्रशिक्षण गोष...