वृक्ष हमारी प्राकृतिक धरोहर : कर्नल जीएस विद्यार्थी
बिजनौर, जून 5 -- 32 यूपी बटालियन एनसीसी धामपुर के कमान अधिकारी कर्नल गणेश शंकर विद्यार्थी का कहना है, कि वृक्ष हमारी प्राकृतिक धरोहर हैं इनसे पर्यावरण संतुलन बना रहता है तथा साथ ही साथ प्रकृति की सुंदरता भी बढ़ती है।कमान अधिकारी के दिशा निर्देशन में बटालियन से जुड़े विभिन्न कॉलेजों में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। इसी क्रम में आरएसपी इंटर कॉलेज के एनसीसी कैडेट्स के मध्य पोस्टर प्रतियोगिता संपन्न हुई जिसमें कैडेट साक्षी राजपूत प्रथम,कैडेट शौर्य द्वितीय,कैडेट टिया तृतीय स्थान पर रही जबकि कैडेट विकास ने चतुर्थ स्थान प्राप्त किया। इस दौरान कैडेट्स ने पर्यावरण जागरूकता संबधी रंगोली भी बनाई। कैप्टन धीरज शर्मा का कहना है कि वृक्ष लगाने के साथ-साथ उनकी देखभाल भी करना अनिवार्य है प्रत्येक एनसीसी कैडेट को एक पौधा जरूर लगाना चाहिए। यह भी पढ़ें- प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.