प्रयागराज, जुलाई 12 -- पर्यावरण संरक्षण, हरित आवरण बढ़ाने और प्रकृति के प्रति सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से रविवार को जनपद न्यायालय, परिसर में 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के अंतर्गत पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। शुभारंभ जनपद न्यायाधीश सत्य प्रकाश त्रिपाठी ने न्यायालय परिसर में पौधा रोप कर किया। इस अवसर पर उन्होंने न्यायिक अधिकारियों, अधिवक्ताओं और न्यायालय कर्मचारियों को अधिक से अधिक पौधे लगाने और पर्यावरण संरक्षण के इस जन अभियान से जुड़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि वृक्ष केवल पर्यावरण संतुलन के लिए ही नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए भी अत्यंत आवश्यक हैं। यह भी पढ़ें- Kausambi News: एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत विकास खंड कड़ा परिसर में हुआ पौधरोपण कार्यक्रम में अपर जनपद न्...