रांची, जून 5 -- हटिया। प्रतिनिधि विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी हटिया मंडल के तत्वाधान में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन महात्मा गांधी स्मारक विद्यालय में किया गया। इस अवसर पर केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी भी मौजूद थीं। कार्यक्रम के दौरान मंत्री ने पर्यावरण संरक्षण, हरित विकास एवं स्वच्छ वातावरण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वृक्ष केवल प्रकृति की धरोहर ही नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य का आधार है। उन्होंने सभी नागरिकों से अधिक से अधिक पौधे लगाने एवं उनके संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष सुप्रिया दुबे, राम मनोज साहू, महावीर महतो, प्रवीण झा, अर्चना सिंह, गणेश साहू, चंद्रमा प्रसाद, पारस प्रसाद, नागेंद्र मिश्रा, सोनाली देवी, यश लाल, झरिया उरांव, मुरारी...