वृक्ष संरक्षण नियमों में बदलाव की तैयारी, कृषि भूमि पर कटान को बनेंगे नियम
लखनऊ, अगस्त 19 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता यूपी में वृक्ष संरक्षण से जुड़े नियमों को वर्तमान समय की जरूरतों के अनुसार सरल व व्यावहारिक बनाने की तैयारी शुरू कर दी गई है। वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डा. अरुण कुमार सक्सेना ने उत्तर प्रदेश वृक्ष संरक्षण अधिनियम-1976 के तहत प्रतिबंधित प्रजातियों व कृषि भूमि पर वृक्ष पातन की व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने कृषि भूमि पर पेड़ों के कटान के लिए मॉडल रूल्स तैयार करने के आदेश दिए। जिसके लिए अन्य राज्यों की व्यवस्थाओं और बेहतर प्रथाओं का अध्ययन किया जा रहा है।
वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 वन मुख्यालय स्थित पारिजात सभाकक्ष में बुधवार को हुई समीक्षा बैठक में वन मंत्री ने कहा कि विशेष परिस्थितियों और आम जनता की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मौजूदा व्यवस्था में जहां जरूरी हो, वहां संशोधन कराया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.