वृक्ष मानव जीवन के आधार: डॉ. अजय
बेगुसराय, मई 22 -- बेगूसराय। एसबीएसएस कॉलेज बेगूसराय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की ओर से पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रम के दूसरे दिन शुक्रवार को पौधरोपण कार्यक्रम किया गया। एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. अजय कुमार सिंह ने कहा कि वृक्ष मानव जीवन के आधार हैं। पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने विद्यार्थियों एवं स्वयंसेवकों से अधिक से अधिक पौधे लगाने एवं उनकी देखभाल करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में डॉ. रुपेश मिश्रा, डॉ. धनंजय कुमार, डॉ. राम विनोद सहित एनएसएस स्वयंसेवक नीतीश, अभिषेक, सोनम आदि थे। उन्होंने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। यह भी पढ़ें- जैव विविधता मानव जीवन का आधार: प्रो. जितेंद्र
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.