मुजफ्फर नगर, जून 6 -- बुढ़ाना। विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में पौधारोपण किया। ईओ आलोक रंजन, लिपिक सतीश कुमार व सफाई मित्रों द्वारा विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया। ईओ आलोक रंजन ने पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वृक्ष पृथ्वी के जीवनदायी आधार हैं तथा स्वच्छ एवं हरित वातावरण के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाना और उनकी देखभाल करना प्रत्येक नागरिक का दायित्व है।दूसरी ओर बजाज हिंदुस्तान शुगर लिमिटेड, यूनिट बुढ़ाना में विश्व पर्यावरण दिवस का आयोजन किया। यूनिट हेड चंद्रवीर सिंह, सभी विभागाध्यक्षों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। यह भी पढ़ें- केंद्रीय विद्यालय में लगाए गए पौधे यह भी पढ़ें- फ्लैग: विश्व पर्यावरण दिवस जनपद भर में हुआ वि...