वृक्ष को रक्षासूत्र बांधकर जंगल बचाने का संकल्प
गिरडीह, जून 3 -- बिरनी, प्रतिनिधि। प्रखंड के रजमनिया जंगल में विश्व पर्यावरण दिवस सप्ताह के दूसरे दिन वृक्ष रक्षाबंधन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कपिलो पंचायत के मुखिया मुकेश यादव सहित दर्जनों ग्रामीणों ने सखुआ के वृक्षों में रक्षा सूत्र बांधकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने वृक्षों को धरती का जीवनदाता बताते हुए उनकी सुरक्षा एवं संरक्षण का संदेश दिया। मुखिया मुकेश यादव ने कहा कि पेड़-पौधे प्रकृति की अमूल्य धरोहर है। पर्यावरण संतुलन बनाए रखने, स्वच्छ वायु प्राप्त करने तथा आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए वृक्षों का संरक्षण अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने लोगों को अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने और लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने की अपील की। यह भी पढ़ें- कॉलेज में चलाया गया स्वच्छता कार्यक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.