गया, अगस्त 28 -- दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय (सीयूएसबी) में रक्षाबंधन के पर पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास का संदेश देते हुए पौधरोपण किया किया गया। कुलपति प्रो. कामेश्वर नाथ सिंह के मार्गदर्शन में मधुवन कैफेटेरिया परिसर में आयोजित कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के प्राध्यापकों, अधिकारियों, कर्मियों एवं विद्यार्थियों ने कदंब के पौधे लगाए और उनकी रक्षा का संकल्प लिया। कुलपति प्रो. कामेश्वर नाथ सिंह ने पौधरोपण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने का आह्वान किया। उन्होंने 'मां के नाम एक पेड़' लगाने की अपील करते हुए कहा कि प्रकृति और पर्यावरण की रक्षा हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: कटिहार: रक्षाबंधन पर मनाया गया बिहार वृक्ष सुरक्षा दिवस उन्होंने पौधों की नियमित देखभाल औ...