औरैया, जून 10 -- औरैया, संवाददाता। कलेक्ट्रेट स्थित मानस सभागार में जिला वृक्षारोपण समिति, जिला गंगा समिति एवं जिला पर्यावरण समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने सभी विभागों को शासन द्वारा निर्धारित वृक्षारोपण लक्ष्यों को शत-प्रतिशत पूरा करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि वृक्षारोपण अभियान की तैयारियां समय से पूरी की जाएं और गड्ढा खुदान की फोटो जनपद पौधरोपण समूह में अनिवार्य रूप से साझा की जाए। उन्होंने पौधों के रोपण के साथ उनकी सुरक्षा एवं सिंचाई की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। साथ ही कहा कि पौधों का रोपण सुरक्षित एवं उपयुक्त स्थानों पर किया जाए, जिससे उनकी जीवित रहने की संभावना अधिक रहे。

जिला गंगा समिति की समीक्षा जिला गंगा समिति की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने सिंचाई खंड इटावा के अधिकारियों ...