अयोध्या, नवम्बर 19 -- सोहावल,संवाददाता। आगामी वित्तीय वर्ष में आयोजित होने वाले वृक्षारोपण महाअभियान के तहत गुणवत्तापरक वृक्षारोपण के लिए बीडीओ सोहावल व मसौधा की मौजूदगी में सोहावल ब्लाक मुख्यालय पर गोष्ठी हुई। गोष्ठी में क्षेत्रीय वन अधिकारी रत्नेंद्र त्रिगुणायत और उनकी टीम ने प्रशिक्षण दिया । अपने संबोधन में खंड विकास अधिकारी अनुपम कुमार वर्मा ने वृक्षारोपण महाअभियान को सफल बनाने की अपील करते हुए कहा कि गुणवत्ता परक वृक्षारोपण कराना हमारा पहला कर्तव्य है। क्षेत्रीय वनाधिकारी ने जल भराव वाली जगह पर अर्जुन,जामुन तथा उसर भूमि पर बबुल आदि का पेड़ लगाने की सलाह दी। अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी सोहावल अतुल कुमार पांडेय,लेखा सहायक मनरेगा अतुल मणि तिवारी,तकनीकी सहायक अनिल सिंह व अनिल कुमार यादव,धीरेंद्र पांडेय,दिनेश शर्मा,आशीष कुमार,सुरेश कुमार,उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.