वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
हापुड़, जून 12 -- हापुड़। एसएसवी पीजी कॉलेज हापुड़ के इतिहास विभाग में पर्यावरण संरक्षण एवं हरित परिसर अभियान के अंतर्गत बीए अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों ने विभागाध्यक्ष डा.दीपक के मार्गदर्शन में पौधारोपण किया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा वृक्षों के महत्व को समझाना था। विद्यार्थियों ने कॉलेज परिसर में एक पौधा लगाकर उसके संरक्षण एवं नियमित देखभाल का संकल्प लिया। विभागाध्यक्ष डॉ. दीपक कुमार ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक वृक्ष लगाने चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों से पौधारोपण को जन-आंदोलन बनाने का आह्वान किया। पौधारोपण कार्यक्रम में बीए अंतिम वर्ष के छात्र तुषार अग्रवाल, सिद्धार्थ नेगी, राहुल कुमार, सुमित महौर शामिल रहे।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.