जौनपुर, दिसम्बर 24 -- जौनपुर, संवाददाता। कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को जिला वृक्षारोपण समिति, जिला पर्यावरण समिति तथा जिला गंगा समिति की बैठक हुई। बैठक में वर्ष 2024-25 और 2025-26 में किए गए वृक्षारोपण, जीवितता प्रतिशत रिपोर्ट, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, प्लास्टिक अपशिष्ट, निर्माण और विध्वंस, अपशिष्ट, ई-अपशिष्ट, जैव चिकित्सा अपशिष्ट सहित अन्य पर्यावरणीय मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई। जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने समीक्षा करते हुए कहा कि वृक्षारोपण के पश्चात जियो टैगिंग का पालन सुनिश्चित किया जाए और अपशिष्ट प्रबंधन को सुनियोजित तरीके से लागू किया जाए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। इस मौके पर मुख्य राजस्व अधिकारी अजय अंबष्ट, डीएफओ प्रोमिला सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.