वृक्षजल कथा से बच्चों में जगी वैज्ञानिक सोच
उन्नाव, जुलाई 14 -- उन्नाव। उच्च प्राथमिक विद्यालय रामपुर गढ़ौवा औरास में आयोजित वृक्षजल कथा व बरगद बचाओ महाअभियान के दौरान बच्चों की जिज्ञासा और वैज्ञानिक सोच ने कार्यक्रम को नई पहचान दी। वरिष्ठ उपनिरीक्षक अनूप मिश्र अपूर्व ने छात्र-छात्राओं के प्रश्नों और पर्यावरण के प्रति उनकी समझ की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी जागरूक पीढ़ी ही भविष्य में प्रकृति संरक्षण की सबसे बड़ी ताकत बनेगी। कार्यक्रम का प्रभावी संचालन शिक्षक प्रदीप कुमार वर्मा ने किया। इसके बाद अनूप मिश्र ने हरी झंडी दिखाकर बरगद बचाओ महाअभियान की जागरूकता रैली को रवाना किया। रैली के बाद आयोजित वृक्षजल कथा में बच्चों ने वृक्ष, जल और पर्यावरण संरक्षण के महत्व को समझा तथा सामूहिक संकल्प लिया। कार्यक्रम का सबसे प्रभावशाली चरण पॉडकास्ट संवाद रहा। छात्राओं समरीन, अंकिता, दीपाली और शगुन ने जल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.