वाराणसी, फरवरी 27 -- वाराणसी, मुख्य संवाददाता। अक्षय पात्र फाउंडेशन की ओर से अर्दली बाजार स्थित परिसर में पहली बार फूलों की होली होगी। जनसामान्य के लिए होने वाले आयोजन में वृंदावन से ठाकुरजी का युगल विग्रह लाकर प्रतिष्ठित किया जाएगा। यह जानकारी फाउंडेशन के अध्यक्ष युधिष्ठिर दास ने गुरुवार को आयोजन स्थल पर पत्रकारों को दी। उन्होंने बताया कि 28 फरवरी को शाम 4 से रात 8 बजे तक फूलों की होली का आयोजन है। वृंदावन में रहने वाले एक भक्त के घर से श्रीराधा-कृष्ण का युगल विग्रह काशी पधारेगा। विग्रह का 30 प्रकार के पुष्पों से अभिषेक होगा। होली के लिए सात सौ किलो फूलों की व्यवस्था की गई है। इस बीच आध्यात्मिक प्रवचन का एक सत्र भी होगा। इसके बाद इस्कॉन परिवार के सदस्य परंपरागत संकीर्तन करेंगे। उन्होंने बताया कि चंदौली के गांवों में भ्रमण के दौरान मैंने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.