वृंदावन से लौट रहे दो दोस्तों की हादसे में मौत
नोएडा, जुलाई 19 -- ग्रेटर नोएडा, प्रमुख संवाददाता। दिल्ली-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर होडल के पास तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई और करीब 15 फीट उछलकर दूसरी लेन में जा गिरी। हादसे में ग्रेटर नोएडा के दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। दूसरी कार में सवार एक महिला भी घायल हो गई। पुलिस के अनुसार गौतमबुद्ध नगर के दादरी निवासी 19 वर्षीय हिमांशु शनिवार रात करीब आठ बजे अपने दोस्तों निशांत निवासी सूरजपुर, शिवम निवासी जुनपत, एक अन्य निशांत और लक्की निवासी सादोपुर के साथ कार से वृंदावन और कोकिलावन शनिदेव के दर्शन के लिए निकले थे। रविवार सुबह करीब साढ़े छह बजे दर्शन कर वापस लौटते समय होडल थाना क्षेत्र में उनकी कारSuddenly अनियंत्रित हो गई। तेज रफ्तार के कारण कार पहले डिवाइडर से टकराई और फिर दूसरी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.