मथुरा, दिसम्बर 23 -- वृंदावन भरतिया 220केवी बिजलीघर से मसानी के लिए बनाई जा रही 33केवी लाइन निर्माण में अड़चन आ रही है। नेशनल हाइवे यानि एनएचएआई द्वारा इसकी एनओसी नहीं दी जा रही है। इसको लेकर विभागीय अधिकारियों ने सांसद हेमामालिनी के प्रतिनिधि जर्नादन शर्मा से मुलाकात की और अपना पक्ष रखा। मंगलवार को शहरी मंडल के अधीक्षण अभियंता मुदित तिवारी ने एक्सईएन सेक्रेंडरी वर्क्स आगरा अमित श्रीवास्तव के साथ सांसद हेमामालिनी के प्रतिनिधि जर्नादन शर्मा से उनके कार्यालय में मुलाकात की। शहरी मंडल क्षेत्र में कराए जा रहे सुधार कार्य, उनकी प्रगति एवं बिजली बिल राहत योजना के बारे में जानकारी दी। साथ ही वृंदावन से मसानी के लिए बनाई जा रही 33केवी लाइन को लेकर आ रही समस्या से अवगत कराया। बताया कि एनएचएआई द्वारा लाइन निर्माण को लेकर एनओसी नहीं दी जा रही है।
ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.