लखनऊ, मई 11 -- लखनऊ, संवाददाता। पीजीआई पुलिस ने वृंदावन योजना में घर का ताला तोड़कर चोरी करने वाले शातिर बदमाश सआदतगंज के अभिषेक गौतम उर्फ टीटू को गिरफ्तार किया है। पीजीआई इंस्पेक्टर धीरेंद्र सिंह ने बताया कि 28 अप्रैल को सेक्टर आठ निवासी राम बाबू के घर में चोरी हुई थी। सीसीटीवी फुटेज, सर्विलांस के जरिए पुलिस आरोपी तक पहुंची। सोमवार को उतरेटिया रेलवे स्टेशन के पास से आरोपी अभिषेक को पकड़ा गया है। अभिषेक ने कबूला कि उसने साथी शिवम सोनवानी उर्फ मैगी के साथ मिलकर चोरी की थी। चोरी में इस्तेमाल बाइक भी बरामद की है। अभिषेक पर चोरी, आर्म्स एक्ट समेत 19 मामले दर्ज हैं। यह भी पढ़ें- एक रात में तीन चोरियां करने वाला दबोचा, नकदी-जेवर बरामद

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...