लखनऊ, मार्च 23 -- राजधानी के वृंदावन योजना सेक्टर-15 में अब 1435 करोड़ की लागत से भव्य अत्याधुनिक इंटरनेशनल एग्जीबिशन कम कन्वेंशन सेंटर बनेगा। इसके निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना के लिए बढ़ी हुई संशोधित लागत पर शासन ने मुहर लगा दी है। जिससे अब इसके निर्माण में तेजी आएगी। शासन द्वारा पहले इस परियोजना के लिए 1297.42 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति दी गई थी। हालांकि, दो बार टेंडर आमंत्रित किए जाने के बाद प्राप्त बोलियां स्वीकृत लागत से अधिक पाई गईं। इसे देखते हुए व्यय वित्त समिति ने अब इसकी लागत को संशोधित कर 1435.25 करोड़ करने का प्रस्ताव अनुमोदित किया है। यह निर्माण ईपीसी मोड पर किया जाएगा।----विश्वस्तरीय सुविधाओं से होगा लैससेंटर में 10,000 व्यक्तियों की क्षमता वाला एक मुख्य कन्वेंशन हॉल और 2,500 व्यक्तियों की क्षमता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.