वृंदावन मौजे में तीन पर बिजली चोरी की प्राथमिकी
गोपालगंज, फरवरी 17 -- उचकागांव। स्थानीय थाना क्षेत्र के वृंदावन मौजे गांव में बिजली विभाग के मीरगंज प्रमंडल के एसडीओ विवेक कुमार के नेतृत्व में बिजली चोरी के विरुद्ध छापेमारी अभियान चलाया गया। इस दौरान तीन लोग चोरी से बिजली का उपयोग करते पाए गए। मामले में बिजली कंपनी के मीरगंज प्रमंडल के एसडीओ विवेक कुमार के आवेदन पर थाना क्षेत्र के वृंदावन मौजे गांव के अरविंद कुमार राम, नंदलाल राम और वीरेंद्र राम के विरुद्ध क्षतिपूर्ति का आकलन करते हुए प्राथमिकी दर्ज की गयी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.