वृंदावन में 8.5 करोड़ से बनेगा वार्ष्णेय समाज का भव्य स्मृति भवन
आगरा, सितम्बर 6 -- अखिल भारतीय वार्ष्णेय वेलफेयर्स एसोसिएशन की प्रबंध कार्य समिति की बैठक होटल वैष्णवी, आवास विकास कॉलोनी में हुई। शुभारंभ संरक्षक एचएस वार्ष्णेय, अशोक वार्ष्णेय, देवेंद्र गुप्ता और अध्यक्ष नन्नूमल गुप्ता ने दीप प्रज्वलित कर किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष नेमीचंद वार्ष्णेय ने बताया कि वृंदावन में 550 वर्ग गज भूमि पर 8.5 करोड़ रुपये की लागत से निर्माणाधीन श्री अक्रूर जी स्मृति भवन की प्रगति पर चर्चा हुई। चार मंजिला भवन में 44 कमरे प्रस्तावित हैं। नींव का कार्य पूरा हो चुका है। राष्ट्रीय महामंत्री मुनेश कुमार गुप्ता ने बताया कि भवन सामाजिक व मांगलिक आयोजनों और वृद्धजनों के प्रवास में उपयोगी होगा। बैठक में पोस्टर का विमोचन किया गया। मधु गुप्ता को आगरा शाखा का चेयरमैन नियुक्त किया गया। संस्था के विस्तार और संविधान संशोधन पर सुझाव मां...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.