लखनऊ, मार्च 7 -- लखनऊ वृंदावन योजना के सेक्टर-9 स्थित पी-4 पार्किंग में सेंट्रलाइज्ड सिटी बस टर्मिनल बनने की तैयारी तेज हो गई है। इसके लिए नगरीय परिवहन निदेशालय ने टेंडर जारी कर दिया है। टेंडर फार्म भरने की अंतिम तारीख 18 मार्च 2026 हैं। करीब सात एकड़ से अधिक क्षेत्रफल में टर्मिनल बनकर तैयार होगा। दो मंजिला टर्मिनल निर्माण का समय तीन साल होगा। इसके लिए 265 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इस टर्मिनल से 200 से ज्यादा बसों का संचालन लखनऊ के हर हिस्सों में होगा। नगरीय परिवहन निदेशालय के अधिकारियों के मुताबिक राज्य सरकार ने बीते वर्ष 380 करोड़ रुपये मंजूर किए थे। इसी क्रम में वृंदावन योजना में बनने वाला सेंट्रलाइज्ड सिटी बस टर्मिनल को पीपीपी मॉडल पर विकसित करने के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू की गई है। टेंडर के मुताबकि सिटी बस टर्मिनल के अलावा डिपो भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.