मथुरा, जून 26 -- मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण, जिला प्रशासन, नगर निगम और अग्निशमन विभाग ने पुलिस बल के साथ वृंदावन के रुक्मीणि विहार एवं चैतन्य विहार कालोनी में आवासीय भूखंडों पर मानकों को विपरीत बनाए गए होटल और गेस्टहाउसों की जांच की गई। जांच के बाद 11 भवनों पर सील लगाई गई। प्राधिकरण और जिला प्रशासन की संयुक्त टीम गुरुवार की सुबह वृंदावन पहुंची। यहां टीम ने सबसे पहले रुक्मणि विहार कालोनी में आवासीय भूखंडों पर बनाए गए व्यवसायिक भवनों की जांच की गई। जांच के बाद कालोनी मेंअवैध एवं अग्निशमन सुरक्षा मानकों के विपरीत संचालित व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के विरूद्ध कई गेस्टहाउसों पर सीलिंग की कार्रवाई की गई। इसके बाद संयुक्त टीम ने चैतन्य विहार कालोनी का रुख किया। यहां कालोनी में जांच में पाया गया कि कई होटल और गेस्टहाउस ऐसे पाए गए जो मानकों का उलं...